Headlines

पटियाला में ED की 3 शोरूम में रेड:मोहाली भी पहुंची टीम, दस्तावेज-कंप्यूटर रिकॉर्ड खंगाले; मजीठिया बोले- कॉल सेंटर से जुड़ी गतिविधियां चल रही थीं




पटियाला में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। ईडी की टीम ने मंगलवार देर रात फेज-2 की कमर्शियल मार्केट स्थित शोरूम नंबर 8, 9 और 10 में छापेमारी की है। इन परिसरों से जुड़ी फ्लाइंग फेदर्स और डीएम वेब बेस्ड सॉल्यूशंस नाम की कंपनियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। रेड बुधवार सुबह तक जारी है। ईडी की यह कार्रवाई पहले से मिली जानकारी और जांच के आधार पर की गई है। टीम द्वारा मौके पर मौजूद दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पूरी बिल्डिंग को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल अधिकारी मीडिया में जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। मोहाली में भी पहुंची टीम, रिकॉर्ड खंगाले जा रहे
वहीं ED ने मोहाली के आईटी सिटी, सेक्टर-82A स्थित प्लॉट नंबर 2010 पर भी छापामारी की है। दोनों जगहों पर चल रही कार्रवाई में जांच एजेंसी किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसका पूरा विवरण ED की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा। मजीठिया बोले- कॉल सेंटर से जुड़ी गतिविधियां चल रही थीं
इस मामले को लेकर अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मजीठिया ने दावा किया है कि यहां IELTS की आड़ में कथित तौर पर कॉल सेंटर से जुड़ी गतिविधियां चल रही थीं। विदेशियों से ठगी की जा रही थी। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। मजीठिया ने इस कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार और कुछ अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *