![]()
सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो खत्म होने के बाद आज रोहतक की सुनारिया जेल में वापस लौटेगा। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे के बाद डेरे से वीआईपी गाड़ियों के काफिले के साथ निकला। इस दौरान पुलिस की पीसीआर भी मौजूद रही। शाम तक सुनारिया जेल में एंट्री होगी। इसे लेकर डेरे की ओर से तैयारियां शुरू हो गई है। सुरक्षा के चलते डेरा कमेटी व पुलिस सतर्क है। इसके चलते डेरे में भी हलचल कम हो गई है और मंगलवार शाम से अनुयायियों की भीड़ नहीं रही। मेन गेट भी सुनसान नजर आने लगा है। डेरा प्रमुख के जेल में जाने के बाद ऑफलाइन सत्संग सुनाया जाएगा और उसी में प्रवचन सुनाए जाएंगे। फरलो के दौरान डेरा परिसर में अनुयायियों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। डेरा प्रमुख राम रहीम ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्संग सुनाया और सामाजिक कार्य करने के लिए अनुयायियों को जागरूक किया। जाने से पहले राम रहीम ने अनुयायियों को मानवता भलाई के कार्य करने को कहा है। पिछले एक सप्ताह रही भीड़ ज्यादा डेरे में पिछले एक सप्ताह में अनुयायियों की भारी भीड़ रही। खासकर शुक्रवार शाम से शनिवार और रविवार को दूर-दराज से भी अनुयायी बस या प्राइवेट वाहनों से सिरसा पहुंचे। यहां आकर सत्संग सुना और सेवा की। इस दौरान अनुयायियों को डेरा प्रमुख से सत्संग में मिलने का मौका मिला। डेरा प्रमुख 26 अगस्त को फरलो मिलने के बाद सिरसा आया था। यह 21 दिन की फरलो मंगलवार को खत्म हो गई है।
अनुयायियों ने मनाया अगस्त माह में जन्मदिन डेरा प्रमुख राम रहीम का यह 59वां जन्मदिन अनुयायियों द्वारा अगस्त माह अवतार दिवस के रूप में मनाया गया। डेरा कमेटी और अनुयायियों ने दो से तीन दिनों तक ब्लॉक-जिला स्तर से देशभर में पौधारोपण किया और लंगर सेवा की। इस दौरान हनीप्रीत और अन्य अनुयायियों ने डेरा परिसर में संगत के साथ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
Source link
डेरा प्रमुख सुनारिया जेल के लिए आज सिरसा से रवाना:वीआईपी गाड़ियों के काफिले संग निकला, डेरे में अनुयायियों की भीड़ हुई कम
