Headlines

चंडीगढ़ में 70 किलो की तिजोरी चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार:गहने-कैश बरामद, परिवार सोता रहा; बिना शोर किए सामान लेकर भागे थे चोर




चंडीगढ़ में 70 किलो की भारी-भरकम तिजोरी उखाड़कर ले जाने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। तिजोरी में सोने के मोटे कड़े, 2 जोड़ी कानों के जेवर, करीब 3 किलो चांदी के जेवरात, अन्य ज्वेलरी और कैश रखा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-8 निवासी सुरेंद्र मोहन सिंह संधू की शिकायत पर केस दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनसे पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी के तरीके के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों की पहचान सतपाल, रवि और निखिल के रूप में हुई है। अब विस्तार से पढ़ें मामला:- पुलिस के साथ मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाया
सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ मोबाइल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। मौके से सबूत जुटाए गए। पुलिस ने आसपास की कोठियों और अन्य इमारतों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरों ने घर के पीछे सर्विस लेन की तरफ बने खाली कमरे को रास्ता बनाया था। तिजोरी का वजन करीब 70 किलो होने के कारण पुलिस को आशंका थी कि इसे ले जाने के लिए आरोपियों ने किसी वाहन का इस्तेमाल किया होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *