![]()
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के बंड हमीरपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय माधुरी देवी (65) घर में खाना खा रही थीं। मकान का मलबा उनके ऊपर गिरने से वह दब गईं। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। माधुरी देवी की हालत गंभीर थी। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। माधुरी देवी पति की मौत के बाद अपने तीन बेटों रजनीश, गिरीश और अंकित के साथ रहती थीं। खाना खाते समय अचानक भरभराकर गिरा मकान ग्रामीणों के मुताबिक, माधुरी देवी मकान के एक हिस्से में रहती थीं, जबकि दूसरे हिस्से में उनके बेटे रहते थे। बुधवार दोपहर वह घर में खाना खा रही थीं। इसी दौरान पुराना कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया और वह मलबे में दब गईं। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने मलबा हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद माधुरी देवी को बाहर निकाला गया। उस समय उनकी हालत गंभीर थी। परिजनों को उनके बचने की उम्मीद थी, इसलिए उन्हें तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 10 साल पहले पति की मौत, परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर माधुरी देवी के पति हरीराम श्रीवास्तव का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह तीन बेटों के साथ रह रही थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई है। माधुरी देवी के नाम अंत्योदय कार्ड था और उनके पास करीब एक से डेढ़ बीघा पैतृक जमीन थी। ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना और कच्चा था। आवास की पात्रता सूची में था नाम ग्राम प्रधान संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि माधुरी देवी का नाम आवास की पात्रता सूची में शामिल था। उन्होंने कहा कि पुराना और कच्चा मकान होने के कारण ही यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलने पर बेथर चौकी प्रभारी जय प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Source link
उन्नाव में कच्चा मकान भरभराकर गिरा:मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत, खाना खाते समय हुआ हादसा
