Headlines

Himachal News: Mandi Sundernagar HRTC bus hangs air


मंडी में चलती बस के नीचे का डंगा धंसा।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज (सोमवार को) सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुंदरनगर डिपो की एक एचआरटीसी बस सड़क धंसने के कारण हवा में लटक गई। इस दौरान बस में 30 यात्री सवार थे। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

.

सूचना के अनुसार- सुंदरनगर डिपो की बस गुरुकोठा रूट से आ रही थी। तभी सामने से आ रही सब्जियों से लदी एक गाड़ी को पास देते समय हल्यातर में सड़क किनारे बना कच्चा डंगा अचानक धंस गया। इससे बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया और बस खाई की ओर झुक गई।

HRTC बस हवा में लटकने के बाद उतरे यात्री।

HRTC बस हवा में लटकने के बाद उतरे यात्री।

बस रोककर यात्रियों को सुरक्षित निकाला

इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सड़क धंसते ही ड्राइवर ने बस को कंट्रोल किया। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा और फिर वाहन को बंद किया। यात्रियों को उतारने के बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई। जेसीबी से धक्का देकर बस को सुरक्षित निकाला गया।

HRTC बस के अगले टायर का डंगा धंसा।

HRTC बस के अगले टायर का डंगा धंसा।

डंगे की गुणवत्ता पर सवाल

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बने डंगे की गुणवत्ता पर सवाल उठाए और सड़क किनारे लगे असुरक्षित डंगों की सुरक्षा का ऑडिट करने की मांग की।

HRTC टीम मौक पर पहुंची

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने बरसात के मौसम में सड़कों की कमजोर स्थिति और सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *