Headlines

संगरूर फायरिंग-गैंगवार: 24 घंटे में 5 आरोपी काबू:बिहार से पुलिस ने किया गिरफ्तार, देसी कट्टा व बाइक बरामद, रंजिश में हुई वारदात




संगरूर पुलिस ने हरियापुरा पुल के पास सरेआम हुई फायरिंग और गैंगवार के मामले में महज 24 घंटे में मुख्य आरोपियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ सामने आया है कि यह वारदात रंजिश के चलते अंजाम दी गई थी। आरोपियों को पुलिस ने ट्रेस कर बिहार से गिरफ्तार किया है। SSP संगरूर डॉ. सरताज सिंह चाहल (IPS) ने एक प्रेस नोट जारी कर पूरी जानकारी दी है। यह वारदात 25 अगस्त 2026 को हरियापुरा पुल के पास हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक अपराधी गाड़ी की डिग्गी से पिस्टल निकालकर सरेआम गाड़ियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाता दिखाई दे रहा था। संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की थीं। वारदात स्थल से 1300 किलोमीटर दूर बिहार से हुई गिरफ्तारी पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया तंत्र की मदद से आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने 27 अगस्त को घटना में शामिल मुख्य आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ बंटी, गुरप्रीत सिंह उर्फ खुरपा, अंश कुमार और सुमित कुमार को पंजाब से करीब 1300 किलोमीटर दूर बिहार राज्य से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया एक .315 बोर का देसी कट्टा, एक खाली खोल और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद, कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 28 अगस्त को पांचवें आरोपी राहुल सिंह उर्फ अमन को भी दबोच लिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुआ टकराव पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूला कि दोनों गुटों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। घटना वाले दिन दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और एक-दूसरे पर जानलेवा हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी बंटी, खुरपा और सुमित कुमार पहले से ही आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं और उन पर संगीन धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। इसी इतिहास और गैंगवार को देखते हुए पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *