Headlines

फीस जमा न होने पर छात्र को परीक्षा से रोका:प्राइवेट स्कूल ने 2 घंटे अलग बैठाया, सपा नेता पिता ने दर्ज कराई शिकायत




ललितपुर में कोतवाली सदर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में फीस जमा न होने पर कक्षा 9 के 14 साल के छात्र को परीक्षा में बैठने से रोकने का आरोप है। परिजनों के मुताबिक, छात्र को करीब दो घंटे तक अलग कमरे में बैठाया गया। बाद में उसकी मां के स्कूल पहुंचने पर उसे घर जाने दिया गया। सिविल लाइन निवासी राजेश यादव ने बुधवार शाम कोतवाली सदर में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अर्थव बुढ़वार मार्ग स्थित रॉयल एकेडमी स्कूल में कक्षा 9 में पढ़ता है। दाखिले के समय स्कूल प्रबंधन को उसके गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहे इलाज की जानकारी दी गई थी। स्कूल के समन्वयक को भी समय-समय पर इलाज के बारे में बताया जाता रहा है। परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं देने का आरोप राजेश यादव के मुताबिक, 15 सितंबर को अर्थव परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था। आरोप है कि स्कूल के समन्वयक और प्रधानाचार्य ने उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी। अभिभावक को बुलाकर बकाया फीस जमा कराने की बात कही गई और छात्र को अलग कमरे में बैठा दिया गया। फोन पर अनुरोध के बाद भी नहीं मिली अनुमति उस समय राजेश यादव शहर से बाहर थे। उन्होंने फोन पर स्कूल अधिकारियों से बच्चे को परीक्षा में बैठने देने का अनुरोध किया। अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने छात्र को घर भेजने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बावजूद उसे स्कूल से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मां के पहुंचने के बाद छात्र को जाने दिया राजेश यादव ने बताया कि जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी स्कूल पहुंचीं। काफी आग्रह के बाद छात्र को वहां से जाने दिया गया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन पर फोन पर उनके और उनकी पत्नी के साथ अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, उनका बेटा अभी इलाज करा रहा है और घटना के बाद से मानसिक रूप से परेशान है। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग राजेश यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके पास व्हाट्सऐप चैट और वीडियो भी उपलब्ध हैं। वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्य ने पत्र जारी कर कहा है कि यदि विद्यालय के किसी कर्मचारी की बात से किसी को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए क्षमा मांगती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *