![]()
मोहाली की डेराबस्सी पुलिस ने त्रिवेदी कैंप (मुबारिकपुर) स्थित एक मकान पर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सट्टेबाजी का धंधा चलाने वाले 12 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी आम लोगों को दोगुने मुनाफे का लालच देकर उनसे मोटी रकम ऐंठते थे और सट्टे में लगाते थे। पुलिस ने मौके से 64,670 रुपये की नकदी और सट्टेबाजी से जुड़ा अन्य सामान बरामद किया है। अदालत ने सभी 12 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल पटियाला भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसआई प्रवेश मोर अपनी टीम के साथ डीएवी स्कूल डेराबस्सी के पास गश्त पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि त्रिवेदी कैंप के एक मकान में बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर चिन्हित ठिकाने पर दबिश दी और मौके से 12 लोगों को दबोच लिया। स्थानीय और बाहरी इलाकों के निवासी हैं आरोपी गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नीरज नरूला, मनीष अरोड़ा, उदय सचदेवा, गौरव कुमार, धीरज कुमार, राकेश कुमार, करमचंद, टोनी, निखिल नरूला, निखिल कुमार, राहुल और हर्ष उर्फ अरस के रूप में हुई है। इनमें से अधिकांश आरोपी डेराबस्सी और मुबारिकपुर क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि आरोपी टोनी हरियाणा के अंबाला सिटी का रहने वाला है। मकान मालिक का नाम सूची से गायब, उठे सवाल इस पूरी कार्रवाई में एक अहम और संदेहास्पद पहलू भी सामने आया है। पुलिस के शुरुआती दस्तावेजों और मुखबिर की सूचना के अनुसार, जिस मकान में यह अवैध कारोबार चल रहा था, वह ‘रमन उर्फ विमी’ नामक व्यक्ति का है। हालांकि, पुलिस द्वारा अदालत में पेश की गई 12 आरोपियों की अंतिम सूची में रमन का नाम शामिल नहीं है। दस्तावेजों में दर्ज इस विरोधाभास और नाम गायब होने की वजह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
Source link
मोहाली में सट्टेबाजी करते 12 आरोपित पकड़े गए:त्रिवेदी कैंप के मकान पर छापेमारी, 64,670 रुपये और सट्टे का सामान बरामद
