![]()
हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिले के खाईका गांव में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन और एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी मिले हैं। फरीदाबाद यूनिट प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि उनकी टीम पलवल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि खाईका गांव का रहने वाला हसन मोहम्मद नशीला पदार्थ बेचता है और उसके पास अवैध हथियार भी हैं। पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ा इस सूचना के आधार पर टीम ने खाईका गांव के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। अधिकारी की मौजूदगी में जब आरोपी की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन, एक देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। एचएसएनसीबी टीम ने बहीन थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बहीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। ब्यूरो द्वारा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
Source link
पलवल में नशा तस्कर अरेस्ट:एनसीबी फरीदाबाद ने पकड़ा, हेरोइन, देसी कट्टा और 4 कारतूस बरामद, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
