![]()
हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष एडवोकेट वेदपाल ने बुधवार को नई अनाज मंडी इसराना का दौरा किया। उन्होंने यहां आढतियों से मंडी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद के दौरान किसानों और आढतियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। एडवोकेट वेदपाल ने बताया कि रोहतक नेशनल हाईवे पर मंडी के सामने कट और सर्विस लेन बंद होने से किसानों और आढतियों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि मंडी तक रास्ता आसान बनाने के लिए कट और सर्विस लेन खोलने की मांग सरकार के सामने रखी जाएगी। धान सीजन में सफाई, पानी की व्यवस्था की मांग उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीद सीजन को देखते हुए मंडी में सफाई, बिजली, पानी और सड़क जैसी सभी व्यवस्थाएं ठीक रखी जाएं। गर्मी के मौसम में किसानों और मजदूरों को काफी परेशानी होती है, इसलिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। दौरे के दौरान उन्होंने मंडी कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर भी देखा। उन्होंने कर्मचारियों को समय पर आने और मंडी की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। लिंक रोड का निरीक्षण भी किया एडवोकेट वेदपाल ने बलाना गांव से नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क की हालत सुधारने के लिए एक महीने में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मपाल जागलान, रोशन लाल माहल्ला, मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ विजय पाल, वाइस चेयरमैन विशाल गर्ग, मार्केट कमेटी सेक्रेटरी पवन नागपाल, आढती सुरेंद्र बलाना, वीरेंद्र जागलान समेत कई अन्य आढती भी मौजूद थे।
Source link
इसराना मंडी पहुंचे हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड अध्यक्ष:आढ़तियों से बात कर सुनीं समस्याएं, धान सीजन में दिक्कतें दूर करने के निर्देश दिए
