Headlines

Raipur Chain Snatching Incident | CCTV Footage Examined by Police


रायपुर जिले के खरोरा इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई है। रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से मंगलसूत्र- सोने का हार झपट लिया।

.

वारदात के बाद आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए। घटना से इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ितों की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

पीड़ितों की शिकायत पर खरोरा पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक खरोरा निवासी साहू परिवार मूल रूप से इल्दा गांव का रहने वाला है। परिवार बुधवार 16 सितंबर को निजी काम से बाजार आया था। काम पूरा करने के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास ब्रेकर के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया।

अचानक झपटा मारकर भागे

बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश महिला के करीब पहुंचे और अचानक उसके गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया। महिला और उसके परिजन कुछ समझ पाते, इससे पहले आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में वहां से निकल गए। अचानक हुई घटना से महिला घबरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की।

आरोपी वारदात करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।

आरोपी वारदात करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी बालोद बाजार की तरफ भागे। लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन बुडेरा चौक के आगे बदमाश किस रास्ते से निकले, इसकी जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।

CCTV फुटेज से पहचान की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और बाइक के नंबर का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वारदात से पहले बदमाश महिला का पीछा तो नहीं कर रहे थे। साथ ही उनके भागने वाले रास्ते पर लगे कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *