Headlines

उर्वरक विक्रेताओं ने खाद नहीं उठाने का फैसला किया:बांका में बैठक कर सरकार के नियमों पर जताई नाराजगी, नए दुकानदारों पर भी नजर




बांका में उर्वरक विक्रेताओं ने सरकार के नियमों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खाद का उठाव नहीं करने का फैसला किया है। यह निर्णय बुधवार को शहर के डोकानियां धर्मशाला में रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउंडेशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने की, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में विक्रेताओं ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं पर बात की। जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि वे संगठन के फैसले के तहत खाद का उठाव न करें। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति संगठन के नियमों को अनदेखा कर किसी क्षेत्र में खुदरा खाद की दुकान खोलता है, तो इसकी सूचना संबंधित बीएओ और बीडीओ को दी जाए। साथ ही, किसी भी तरह की गड़बड़ी या नियमों के उल्लंघन की जानकारी संगठन को देने के निर्देश दिए गए। बैठक के बाद सभी प्रखंडों में अध्यक्ष पद के लिए चयन प्रक्रिया भी पूरी की गई। इस मौके पर विश्वजीत प्रसाद साह, कौशल किशोर पांडेय, सुमंत चौधरी, भोला यादव, शिव प्रसाद यादव, संजय चौरसिया, ब्रजेश सिंह, निरंजन कुशवाहा और विपिन कुमार ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *