PM मोदी का बर्थडे, छत्तीसगढ़ में 40 लाख दीये जलेंगे:रायपुर में शाम से ट्रैफिक डायवर्जन, जाम से बचने इन रास्तों का करें इस्तेमाल




17 सितंबर यानि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में भाजपा अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कहीं सेवा अभियान चलेगा तो कहीं दीये जलाकर पीएम मोदी का बर्थडे मनाया जाएगा। प्रदेशभर में 40 लाख दीये जलाने का अनुमान रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान राजधानी में ट्रैफिक प्रभावित होगा। यातायात पुलिस ने कई रूट डायवर्ट भी किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, इस कार्यक्रम पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। PCC चीफ दीपक बैज ने इसे नौटंकी बताते हुए कहा कि लोगों को मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि दीया जलाने से कुछ नहीं होगा। इसके विरोध में आज कांग्रेस हर जिले में पीसी करेगी। रायपुर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम रायपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीन ड्राइव में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा। इसके तहत 25 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है। बिलासपुर पुलिस मैदान में 10 लाख दीप जलेंगे बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर को पुलिस मैदान में 10 लाख आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक और भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6.15 बजे वंदेमातरम के गायन से होगी। इसके बाद 6.30 से 7 बजे तक दीप जलाए जाएंगे। स्थानीय कलाकार सुर संध्या की प्रस्तुति देंगे। 200 हितग्राहियों को मकान की चाबियां बिलासपुर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के 200 पात्र हितग्राहियों को मकान की चाबियां दी जाएंगी। पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण और आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ भी सांकेतिक रूप से दिया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा की कहानी’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘जल जन सेवा संकल्प’ और ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रम होंगे। स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। भिलाई के बैकुंठधाम में एक लाख दीप जलाए जाएंगे भाजपा जिला भिलाई 17 सितंबर की शाम 7 बजे बैकुंठधाम में एक लाख दीप जलाएगी। पार्टी के अनुसार यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। इसके साथ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा, जनसंपर्क और जनजागरण के कार्यक्रम होंगे। अभियान में ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा समर्पण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘रंगोली राष्ट्र’ जैसे कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। रायगढ़ में मोदी के जन्मदिन पर घर-घर दीया जलाने का आह्वान रायगढ़ भाजपा जिला महामंत्री विकास केडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर पर लोगों से घर-घर दीया जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विकास केडिया ने सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों, युवाओं और महिलाओं से भी अभियान में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों में दीया जलाकर इस आयोजन में सहभागिता करें। ………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… बीजेपी की सेवा संकल्प अभियान का कांग्रेस करेगी विरोध: बैज बोले- यह नौटंकी, Gen-Z आंदोलन के बाद बैकफुट पर सरकार, मुद्दों से भटकाने की कोशिश छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, भाजपा का सेवा संकल्प अभियान नौटंकी है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। 17 सितंबर को कांग्रेस पूरे प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विफलता को लेकर अभियान चलाएगी। सभी जिला मुख्यालयों में मोदी सरकार की विफलता को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *