Headlines

महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री आज, लाडो-लक्ष्मी की बढ़ सकती है राशि:विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में पहुंचेंगे, महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे




हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को खेल स्टेडियम में होने वाले भगवान विश्वकर्मा जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इस दौरान वे दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही, कैंची चौक पर महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और विधायक कंवर सिंह यादव ने जायजा लिया। इस मौके पर उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भी मौजूद रहे। बनाए गए अलग-अलग जोन विधायक कंवर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी, मीडिया, आमजन और महिलाओं के लिए अलग-अलग जोन बनाए गए हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि पंडाल के हर जोन में पीने का पानी, कूलर और पंखे भी लगाए गए हैं। कई ऐलान करेंगे विधायक कंवर सिंह यादव ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में वीर गाथा और सैन्य सम्मान से जुड़े ऐलान भी करेंगे। पानी-पंखें के इंतजाम उपायुक्त अनुपमा अंजली ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में पीने के पानी और शौचालयों की उचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि नागरिकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि गर्मी को देखते हुए पंडाल में पानी, कूलर, पंखे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महिला कॉलेज में पार्किंग उपायुक्त ने यह भी बताया कि समारोह में आने वाले लोगों के लिए राजकीय महिला कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *