Headlines

भोजपुर में दो हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस का शिकंजा:फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम; एसपी के प्रस्ताव पर गृह विभाग ने जारी की पुरस्कार राशि




भोजपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज कर दी है। नारायणपुर के रोहित सिंह और चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों पूर्व से हिस्ट्रीशीटर है और इनके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित के प्रस्ताव के आधार पर गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से दोनों फरार अपराधियों पर पुरस्कार राशि घोषित की गई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इनाम घोषित होने के बाद दोनों के बारे में सूचना जुटाने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में तेजी आएगी। पुलिस इनके संभावित ठिकानों के साथ-साथ इनके संपर्क में रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है। एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र निवासी रोहित सिंह के खिलाफ करीब 10 गंभीर आपराधिक कांड दर्ज है। वहीं, चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी अभिषेक कुमार सिंह के खिलाफ करीब 12 गंभीर आपराधिक कांड दर्ज बताए गए हैं। दोनों कई मामलों में वांछित हैं और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। आम जनता से पुलिस की अपील पुलिस ने आम लोगों से भी दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, रोहित सिंह या अभिषेक कुमार सिंह की गिरफ्तारी कराने अथवा उनकी गिरफ्तारी से संबंधित पुख्ता सूचना देने वाले को निर्धारित पुरस्कार राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपराधियों के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *