Headlines

जोधपुर में एक बूथ की काउटिंग जारी:ईवीएम में खराबी के चलते हुई दोबारा वोटिंग, आज हो जाएगी निगम की सभी सीटों की तस्वीर साफ




जोधपुर के वार्ड 50 के बूथ 338 की काउंटिग की जा रही है। इसकी बुधवार को री-पोलिंग हुई। शाम 6 बजे तक इस बूथ पर 72.39 प्रतिशत तक मतदान हुआ। इस दौरान 742 मतदाताओं ने मतदान किया। सुबह से ही बूथ पर लंबी लाइन लगी हुई रही। यहां फर्जी वोटिंग के शक में पुलिस ने पूछताछ की और डॉक्यूमेंट चेक किए। इसके बाद संदिग्ध को थाने ले गई। इसके परिणाम जारी होने के बाद शहर के 100 वार्डों पर स्थिति क्लियर हो जाएगी। बता दें कि 14 सितंबर को हुई काउंटिंग में भाजपा को 44 और कांग्रेस को भी 44 वार्डों में जीत हासिल हुई थी। वहीं, 10 निर्दलीय और 1 आरएलपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। ईवीएम में खराबी से दोबारा मतदान काउंटिंग के दौरान वार्ड 50 के 338 बूथ की ईवीएम 14 सितंबर को खराब हो गई थी। इस दौरान रिजल्ट भी काफी देर तक रोका गया। आ​खिर में यहां दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया गया। यहां करीब 1025 मतदाता हैं। इसके लिए राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (सेक्टर-7) कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड (दायां भाग) में दोबारा वोटिंग हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *