![]()
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में होगी। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा समेत भाजपा की ओर से प्रदेशभर में अलग-अलग सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम होंगे। अभियान के पहले दिन पटना में हवन-पूजन, रक्तदान शिविर और 25 हजार दीप जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर बोरिंग रोड चौराहा स्थित शिव मंदिर में हवन-पूजन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में रक्तदान शिविर भी लगेगा। आयोजन बिहार भाजपा और केंद्रीय नेतृत्व की ओर से किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ा जाएगा। नया मंदिरी नाला, इनकल टैक्स गोलंबर के पास दीप जलेंगे नया मंदिरी नाला, इनकम टैक्स गोलंबर के पास 25 हजार दीप जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन और राष्ट्रसेवा के लिए आशीर्वाद की कामना के साथ यह आयोजन किया जाएगा। भाजपा की ओर से लोगों से इस अवसर पर दीप जलाकर विकसित भारत और समृद्ध बिहार के संकल्प को मजबूत करने की अपील की गई है।
पीएम के जन्मदिन पर इन नेताओं ने दी बधाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ‘नए भारत का शिल्पकार’ बताया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली स्थित आवास पर केक काटा है। नेताओं के ट्विट… ‘महाअवतारी जी’ के लिए एक घंटे दीया जलाना काफी नहीं है’ वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थ-डे पर ट्विट किया है। उन्होंने लिखा है कि ‘महाअवतारी जी’ के लिए एक घंटे दीया जलाना काफी नहीं है।’
Source link
पीएम के बर्थ-डे पर आज पटना में हवन-पूजन:25 हजार दीप जलेंगे, भाजपा ऑफिस में रक्तदान शिविर; आज से 'सेवा संकल्प अभियान'
