Headlines

पूर्व मंत्री के घर-ऑफिस पर ED की रेड:गुरुग्राम में 4 प्रोजेक्ट्स में ₹248 करोड़ की हेराफेरी का मामला; कंपनियों में ट्रांसफर हुआ फंड




हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। ईडी की यह रेड रियल एस्टेट कंपनी वाटिका की ओर से की गई कथित हेराफेरी को लेकर की जा रही है। मामला गुरुग्राम के चार प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जिसमें 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ जमा कराए गए। उन्हें समय पर कब्जा, पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही सेल डीड पूरी की गई। इसी मामले में ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन जगहों पर छापेमारी की है। इनमें उनका घर, फार्महाउस और ऑफिस शामिल है। आरोप है कि डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था। 2023 में भी पड़ चुकी घर और ऑफिस पर रेड यह कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी सिरसा से पूर्व विधायक के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी हुई थी। अगस्त 2023 में ईडी की टीमों ने 21 घंटे तक उनकी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले थे। ईडी के अधिकारियों ने सिविल लाइन स्थित उनके घर और एमडीएलआर एयरलाइंस के कार्यालय में एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। एयर होस्टेस के सुसाइड में भी आया था नाम गोपाल कांडा पहली बार तब सुर्खियों में आए थे, जब 2012 में पूर्व एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में उनका नाम सामने आया था। उस समय वह 23 साल की थीं। कांडा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, लेकिन 2023 में एक अदालत ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। 70 करोड़ के मालिक कांडा, सिरसा में बनाया महल हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री व विधायक गोपाल कांडा करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक कांडा के पास करीब 70 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सिरसा में करीब ढाई एकड़ में उन्होंने अपना महल बनवा रखा है, जिसके अंदर हेलीपैड तक है। गोपाल कांडा के पिता मुरलीधर कांडा की पृष्ठभूमि RSS की थी। सामान्य परिवार में जन्म लेने वाले गोपाल कांडा ने दसवीं तक पढ़ाई की है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *