![]()
नीमच सिटी थाना क्षेत्र में मंदसौर मार्ग पर बुधवार रात एक सड़क हादसा हुआ। राजस्थानी ढाबे और देव रेसीडेंसी होटल के बीच दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के अनुसार, यह टक्कर बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई। चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर तेज थी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की खबर मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान तोड़ा दम अस्पताल में इलाज के दौरान झालीनेर निवासी गोविंद बागरी (30) की मौत हो गई। हादसे में घायल दलवादा निवासी लोकेश मेघवाल (25) का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार सुबह नीमच सिटी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने गोविंद के शव का पोस्टमार्टम कराया और परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर हादसे की वजहों की जांच शुरू की है।
Source link
नीमच में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत:दूसरा गंभीर, राजस्थानी ढाबे के पास मंदसौर मार्ग पर हुआ हादसा
