Headlines

Bhilwara Mayor Election | Jaswant Kanwar vs Santosh Kanwar Nomination


भीलवाड़ा नगर निगम महापौर के प्रत्याशियों के नामांकन BJP की ओर से घोषित प्रत्याशी जसवंत कंवर के सामने निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में वार्ड नंबर 10 से संतोष कंवर हैं।

.

संतोष कंवर के नामांकन दाखिल करने से जसवंत कंवर के निर्विरोध निर्वाचन के रास्ते फिलहाल बंद हो चुके हैं। अगर आज नाम वापसी के तय समय तक अगर संतोष कंवर अपना नाम वापस ले लेती है तो जसवंत कंवर भीलवाड़ा नगर निगम की पहली निर्विरोध निर्वाचित महिला महापौर बनेगी।

पार्टी पदाधिकारी लगातार निर्दलीय संतोष कंवर के टच में है और उनके साथ बातचीत के दौर जारी है। आज किसी भी समय नाम वापसी हो सकती है।

2165 वोट से जीत कर आई जसवंत

वार्ड नंबर 9 से पार्षद जसवंत कंवर (37) पोस्ट ग्रेजुएट (MA) पास हैं। पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जसवंत ने वार्ड नंबर 9 से खुशबू शर्मा को 2165 वोट से हराकर भीलवाड़ा में दूसरी बड़ी एकतरफा जीत हासिल की। इस वार्ड में सिंबल गड़बड़ी के चलते कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं था।

जसवंत कंवर बिलिया ठिकाने के भूपेंद्र सिंह (39) की पत्नी है। भूपेंद्र वर्तमान में भाजपा जिला प्रवक्ता हैं और जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के करीबी माने जाते हैं।

प्रत्याशी के नाम 8 लाख का गोल्ड लोन

रिकॉर्ड के मुताबिक जसवंत कंवर के पास 15 लाख 72 हजार और पति के पास 4 लाख 90 की संपत्ति है। गुंदडी गांव में करीब 10 बिस्वा जमीन है जिसकी बाजार मूल्य 2 लाख रुपए है। जसवंत कंवर पर एसबीआई बैंक से 8 लाख का गोल्ड लोन और पति के नाम बजाज फाइनेंस से 1 लाख का लोन है।

भाजपा से टिकट मांगा था, नहीं मिला तो निर्दलीय खड़ी हुई

वार्ड नंबर 10 संतोष कंवर ने निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। संतोष कंवर ने भी भाजपा से टिकट मांगा था लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और BJP की सविता जोशी को 699 वोटो के अंतर से हराया। सविता को 466 वोट मिले जबकि निर्दलीय संतोष कंवर को 1165 वोट मिले।

पति प्रॉपर्टी कारोबारी, भाजपा से जुड़े हैं

संतोष कंवर पिछले बोर्ड में पार्षद रह चुकी हैं पिछली बार 2021 में इन्होंने टिकट मांगा लेकिन नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरकर भाजपा प्रत्याशी को हराया था। इस बार भी उन्होंने पार्टी से टिकट मांगा लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीती। संतोष कंवर के पति गजेन्द्र सिंह प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े हैं साथ ही पूर्व महापौर के करीबी है

अब देखें नामांकन भरने की तस्वीरें…

संतोष कंवर ने निर्दलीय नामांकन भरा था।

संतोष कंवर ने निर्दलीय नामांकन भरा था।

जसवंत कंवर ने पार्टी सिंबल से नामांकन दाखिल किया है।

जसवंत कंवर ने पार्टी सिंबल से नामांकन दाखिल किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *