![]()
मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सेवा और जनसंपर्क से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने की बात भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे। मुजफ्फरपुर में सिकंदरपुर मरीन ड्राइव स्थित कम्युनिटी हॉल में भी विशेष कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुमार गौरव करेंगे। मरीन ड्राइव का कम्युनिटी हॉल दीयों से जगमगाएगा सिकंदरपुर मरीन ड्राइव स्थित कम्युनिटी हॉल में शाम 5:30 बजे कार्यक्रम रखा गया है। यहां दीप जलाकर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान मनाया जाएगा। नगर निगम की ओर से परिसर को रोशनी और सजावट से जगमगाने की तैयारी की गई है। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल मीडिया क्रिएटर्स को भी आमंत्रित किया गया है। उन्हें कार्यक्रम की वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने के लिए बुलाया गया है। गिरिराज चौक पर दीपोत्सव, फिर ‘नरेंद्र मोदी पथ’ भाजपा नेता देवांशु किशोर के अनुसार, गिरिराज चौक पर शाम 6 बजे दीपोत्सव का कार्यक्रम होगा। इस दौरान लोगों के बीच लड्डू भी बांटे जाएंगे। इसके बाद शाम 7 बजे गिरिराज चौक से आमगोला जाने वाली सड़क का नामकरण ‘नरेंद्र मोदी पथ’ किए जाने का कार्यक्रम है। भाजपा नेताओं के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सड़क का नामकरण किया जाएगा। एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान में अलग-अलग स्तर पर सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। पार्टी की ओर से इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है। अभियान के दौरान रक्तदान, स्वच्छता अभियान, जनसंपर्क, स्वास्थ्य शिविर, युवा और महिला केंद्रित कार्यक्रम समेत कई गतिविधियां आयोजित किए जाने की जानकारी भाजपा की ओर से दी गई है। आज से शुरू होगा कार्यक्रमों का सिलसिला 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद अगले एक महीने तक जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। मुजफ्फरपुर में पहले दिन ‘आशीर्वाद का दीया’ और दीपोत्सव प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार, अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाना है।
Source link
गिरिराज चौक से आमगोला तक अब ‘नरेंद्र मोदी पथ’:PM के जन्मदिन पर होगा सड़क का नामकरण; अलग-अलग जगहों पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया'
