![]()
फाजिल्का पुलिस ने पिछले करीब साढ़े चार महीनों के दौरान बड़ी संख्या में न सिर्फ तस्करों को पकड़ा है, बल्कि उन पर मुकदमे दर्ज कर करोड़ों रुपए की ड्रग्स और हथियार बरामद किए हैं। यह जानकारी फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बुधवार को दी है। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान और गैंगस्टरों पर प्रहार के तहत की जा रही इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को यह कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस के मुताबिक जल्द अमीर होने के लालच में आकर युवा क्राइम की दुनिया में फंस रहे हैं, जिन्हें जागरूक कर वापस लाने की जरूरत है। पुलिस ने साढ़े चार महीनों में 588 मुकदमे दर्ज किए
अब तक उनके कार्यकाल के दौरान फाजिल्का पुलिस ने साढ़े चार महीनों में 588 मुकदमे दर्ज किए हैं, जबकि 883 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने 38 किलो हेरोइन, 31 किलो अफीम और 9 लाख 78 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। 9 मामलों में 29 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। स्थानीय तस्करों पर भी शिकंजा कसा
एसएसपी ने बताया कि इनमें पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए हथियार और खेप बरामद करने के साथ स्थानीय तस्करों पर भी शिकंजा कसा गया है। उन्होंने बताया कि बरामद हुए हथियारों और ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत करोड़ों रुपए है। युवाओं को जागरूक भी किया जा रहा
एसएसपी ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि आज का युवा किस ओर जा रहा है। युवाओं को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को मेहनत से अपने लक्ष्य हासिल करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।
Source link
फाजिल्का में साढ़े चार महीने में 883 गिरफ्तारियां:38 किलो हेरोइन बरामद, 588 FIR; SSP बोले- लालच में क्राइम की दुनिया में फंस रहे युवा
