Headlines

मोहाली में आप विघायक गोल्डी मुसाफिर की कार दुर्घटनाग्रस्त:आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा, फाजिल्का से चंडीगढ़ जा रहे थे




फाजिल्का जिले के बलुआना विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर की कार पंजाब के बनूड़ (मोहाली) में एक सड़क हादसे का शिकार हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में विधायक और उनके साथ मौजूद उनके दोस्त पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में केवल वाहन को नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है। विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर अपने एक मित्र के साथ फाजिल्का से चंडीगढ़ जा रहे थे, जहां उन्हें एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेना था। जब उनकी गाड़ी बनूड़ क्षेत्र में पहुंची, तो आगे चल रही एक कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसके चलते पीछे से आ रही विधायक की गाड़ी समय रहते नहीं रुक सकी और आगे वाली कार से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विधायक बोले- ईश्वर की कृपा से बड़ा हादसा टल गया विधायक ने बताया कि ईश्वर की कृपा से बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में उनकी कार को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। गौरतलब है कि करीब नौ महीने पहले भी विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर की गाड़ी मोहाली में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हुई थी। उस समय वह अपने चाचा के साथ यात्रा कर रहे थे। बताया गया था कि एक कार गलत दिशा से आकर उनकी इनोवा से टकरा गई थी। उस हादसे में भी विधायक सुरक्षित बच गए थे, जबकि वाहन को नुकसान पहुंचा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *