![]()
ऊना जिले में 18 सितंबर से सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक लगेंगे। जिला दंडाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 33 और 34 के तहत दिए गए हैं। नए आदेश के मुताबिक, प्री-प्राइमरी से लेकर सेकेंडरी स्तर तक के सभी स्कूल इसी समय पर चलेंगे। इससे पहले, ऊना जिले में गर्मी और उमस के कारण 1 सितंबर से स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया था। यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए लिया गया था। मौसम में बदलाव के बाद फैसला अब मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए, स्कूलों का समय फिर से सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक तय किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थानों को नए तय समय के अनुसार ही पढ़ाई करवाने के निर्देश दिए हैं।
Source link
ऊना में अब सुबह 9 बजे से खुलेंगे स्कूल:DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश; पहले 1 सितंबर को बदला था शेड्यूल
