![]()
अमृतसर के अजनाला के सक्की पुल के पास गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया। अपने मामा के बेटे की बारात में शामिल होने के लिए कपड़े खरीदने जा रहे एक युवक की मोटरसाइकिल एक जुगाड़ू बाइक-रेहड़ी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों वाहनों की स्थिति की पड़ताल की जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शादी वाले घर में मची चीख-पुकार मृतक युवक की पहचान रेशम सिंह (पुत्र सलविंदर सिंह), निवासी गांव चक्क डोगरा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और माहौल खुशनुमा था। रेशम अपने दोस्त के साथ बारात में पहनने के लिए नए कपड़े खरीदने निकला था, लेकिन रास्ते में ही मौत उसका इंतजार कर रही थी। इस दुखद खबर के मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। टक्कर के बाद सड़क पर तड़पे युवक, एक की हालत नाजुक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, रेशम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Source link
अमृतसर में भाई की बारात से पहले युवक की मौत:कपड़े खरीदने बाजार जा रहे थे, रेहड़ी से टकराई बाइक, साथी की हालत नाजुक
