Headlines

पंजाब के 13 जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना:चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे, तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट; अब मानसून वापसी की तैयारी




पंजाब के 13 जिलों में आज कुछ इलाकों में छिटपुट यानि पैची रेन की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारे गिर सकती है। यह संभावना चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने जताई है। वहीं, हिमाचल व पहाड़ो पर बर्फवारी व बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मोहाली में सबसे अधिक तापमान 34.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। कल से मानसून की विदाई पश्चिमी राजस्थान से हो जाएगी। राज्य के मौसम में असर दिखना शुरू हो जाएगा। मौसम ड्राई होना शुरू जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब पंजाब में बारिश कम हो रही है। मानसनून अब सिमटने लगा है। ऐसे में आज फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा में कुछ स्थानों और पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला, संगरूर, रूपनगर में कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है। जबकि वीरवार को होशियारपुर में 0.5 और रूपनगर में 0.5 दर्ज हो सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों के सितंबर के दूसरे सप्ताह में मानसून की विदाई के संकेत मिलने शुरू हो जाते हैं। अब इस तरह का मौसम बना रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा पंजाब के पास से होकर गुजर रही है। यह रेखा रोहतक और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों से होते हुए आगे बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके कारण पंजाब में बारिश के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। हरियाणा के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर खिसक गया है। इसका असर पंजाब और आसपास के क्षेत्रों के मौसम पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास बादल छाने और कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना बनी रह सकती है। मानसून की विदाई के बाद मौसम होगा ड्राई मानसून की वापसी की प्रक्रिया पश्चिमी राजस्थान से शुरू होने के बाद धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत के दूसरे हिस्सों में भी इसका असर दिखेगा। पंजाब में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ मौसम के शुष्क होने की संभावना बढ़ेगी। हालांकि मानसून की विदाई शुरू होने के बाद भी स्थानीय मौसम सिस्टम के कारण कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बिजली की मांग भी होने लगी कम मौसम ठंडा होने से पंजाब में बिजली की मांग भी कम होने लगी है। आज सुबह साढ़े 6 बजे पंजाब में बिजली की मांग 11,820 मेगावाट रही। पंजाब ने 6,976 मेगावाट बिजली बाहर से ली, जबकि राज्य में अपना बिजली उत्पादन 4,846 मेगावाट रहा। तय शेड्यूल 6,714 मेगावाट के मुकाबले 262 मेगावाट ज्यादा बिजली ली गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *