Headlines

पंजाब के कर्मचारियों-पेंशनर्स की मांगों पर आज बड़ा फैसला:CM भगवंत मान की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; 3 कैबिनेट मंत्री के साथ 12 कर्मचारी नेता रहेंगे मौजूद




पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर आज चंडीगढ़ में एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्चस्तरीय बैठक होने जा रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान व वित्त मंत्री समेत तीन कैबिनेट मंत्री इस मीटिंग में हिस्सा लेंगे। कर्मचारियों की तरफ से 12 नेताओं को इस मीटिंग के लिए बुलाया गया है। मुख्यमंत्री दफ्तर से कर्मचारी नेताओं को मीटिंग का न्यौता मिल गया है। आज 11 बजे से कर्मचारी नेताओं की सीएम व मंत्रियों के साथ बैठक शुरू होगी। बैठक मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में होगी। कर्मचारी नेता भी मीटिंग के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं और वो तय समय पर सीएम हाउस में जाएंगे। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उम्मीद है कि आज सीएम मीटिंग करेंगे और कर्मचारियों की मांगों को सुनेंगे।
3 मंत्री, मुख्य सचिव और शीर्ष अधिकारी रहेंगे मौजूद पंजाब सरकार ने इस बैठक को लेकर पूरी गंभीरता दिखाई है। बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। मीटिंग में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पार्टी प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री डॉ बलजीत कौर को भी बुलाया गया है। इसके अलावा चीफ सेक्रेटरी व अलग-अलग विभागों के चीफ सेक्रेटरीज को भी बुलाया गया है। कर्मचारी और पेंशनर्स यूनियनों के प्रतिनिधि भी बुलाए कर्मचारियों और पेंशनर्स के विभिन्न संगठनों के मुख्य प्रतिनिधियों को सीधे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि उनकी लंबित मांगों पर बिंदुवार चर्चा की जा सके। बैठक में सांझा फ्रंट ऑफ पेंशनर्स, संयुक्त मुलाजिम मंच, पंजाब सचिवालय एसोसिएशन, पंजाब सिविल सचिवालय ऑफिसर्स एसोसिएशन (Retd.) समेत अलग अलग संगठनों के 12 नेताओं को बुलाया गया है। बैठक में इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा कर्मचारी संगठनों की सरकार से 10 अहम मांगें हैं। जिनमें पे-कमिशन की विसंगतियां, पुरानी पेंशन योजना, महंगाई भत्ता (DA) और बकाया किस्तें, कच्चे कर्मचारियों का पक्का करने जैसी अहम मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों ने साफ कर दिया कि वो मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगों को पहले अलग-अलग ज्ञापनों को जरिए पहुंचा चुके हैं। उम्मीद है कि इस बैठक में सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *