![]()
चंडीगढ़ के मलोया में एक्टिवा चोरी के आरोप में 2 युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। दोनों युवकों को पकड़ने के बाद लोगों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए और उन्हें मौके पर ही बैठाए रखा। सूचना मिलने पर पीसीआर भी वहां पहुंच गई। इस दौरान दोनों युवक लोगों के बीच हाथ-पैर बंधे हुए बैठे रहे और एक पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहा। मामला उस समय सामने आया जब मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी हो गई। चोरी की जांच के दौरान सामने आया कि वारदात में चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा इस्तेमाल हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में 2 युवक एक्टिवा पर सवार होकर कॉपर वायर चोरी करते नजर आए। इसके बाद एक्टिवा के नंबर के जरिए उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश की गई। जांच में पता चला कि एक्टिवा मलोया के चार नंबर मकान में रहने वाले संजय की है। संजय ने बताया कि उसकी एक्टिवा बुधवार रात घर के बाहर से चोरी हुई थी। इसके बाद जब उसने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें 2 युवक एक्टिवा लेकर जाते नजर आए। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद संजय और आसपास के लोगों को दोनों युवकों पर शक हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों युवक उनके घर से कुछ दूरी पर ही रहते हैं। इसके बाद लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। उनसे एक्टिवा के बारे में पूछताछ की गई तो शुरुआत में उन्होंने चोरी से कोई संबंध होने से इनकार कर दिया। बाद में पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने एक्टिवा चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी की गई एक्टिवा का इस्तेमाल मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी करने के लिए किया गया था। इसके बाद लोगों ने दोनों युवकों को पकड़कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… कॉपर वायर चोरी के बाद खुला एक्टिवा का राज: मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी होने के बाद उसके मालिक ने सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें 2 युवक चंडीगढ़ नंबर की एक्टिवा पर सवार होकर आते दिखाई दिए। दोनों कॉपर वायर चोरी करने के बाद उसी एक्टिवा से मौके से निकल गए। एक्टिवा नंबर से मलोया पहुंचा मामला: सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे एक्टिवा के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाया गया। जांच में एक्टिवा का पता मलोया के चार नंबर मकान तक पहुंचा। जब एक्टिवा मालिक संजय से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि उसकी एक्टिवा बुधवार रात ही चोरी हो गई थी। फुटेज में दिखे दोनों युवक: एक्टिवा चोरी होने के बाद संजय ने अपने घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें 2 युवक उसकी एक्टिवा चोरी करके ले जाते हुए दिखाई दिए। दोनों युवक उसके घर से कुछ दूरी पर ही रहते थे। फुटेज देखकर उनकी पहचान कर ली गई। पहले इनकार फिर कबूली वारदात: दोनों युवकों को पकड़ने के बाद लोगों ने उनसे एक्टिवा चोरी के बारे में पूछा। दोनों ने पहले चोरी करने से इनकार किया। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो दोनों ने एक्टिवा चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि इसी एक्टिवा से मोहाली के मटौर में कॉपर वायर चोरी की थी। लोगों ने हाथ-पैर बांधे: दोनों युवकों से चोरी की बात सामने आने के बाद लोगों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए। दोनों को मौके पर ही बैठा दिया गया। आसपास मौजूद लोग उन्हें देखते रहे। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची। दोनों युवक उस समय भी हाथ-पैर बंधे हुए लोगों के बीच बैठे थे। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद था। अब पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है कि एक्टिवा चोरी और कॉपर वायर चोरी की वारदात में उनके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं।
Source link
चंडीगढ़ में 2 युवकों के हाथ-पैर बांध पीटा:पहले एक्टिवा चुराई फिर कॉपर वायर, पुलिसकर्मी मौके पर खड़ा देखता रहा,पहले इनकार फिर कबूली वारदात
