कोटा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। इसी भरोसे के साथ… आज की समस्याओं पर नजर डालने से पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत देने का काम किया है…
रंगबाड़ी: पोस्ट के बाद साफ हुआ पार्क का कचरा
कोटा में श्री खड़े गणेश मंदिर, एमबीएस रोड से अजय कुमार ने गंदगी हटाने की अपील करते हुए पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि श्री खड़े गणेश मंदिर के सामने बने पार्क में काफी गंदगी और कचरा फैला रहता है जिसे साफ नहीं किया जाता। पौधों को पानी देने की व्यवस्था नहीं है। फव्वारे भी टूटे हुए हैं। पोस्ट पब्लिश होने के बाद निगम ने सफाई से जुड़ी पार्क की समस्या का समाधान कर दिया है। जबकि अन्य पर अभी काम जारी है।

सफाई होने से पार्क आने वाले भी खुश हैं।
नान्ता रोड: तकनीशियन द्वारका लाल बने ‘पब्लिक के स्टार’
कोटा। नान्ता रोड, पार्श्वनाथ अपार्टमेंट से नान्ता गांव से नरेश ने रोड लाइट खराब होने की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने बताया था कि नान्ता चौराहे पर (नहर के पास वाले शिव मंदिर के पास वाला चौराहा) पर लगी रोड लाइट और कैमरा दोनों काम नहीं कर रहे हैं। इस समस्या के पब्लिश होने के बाद केडीए के जेईएन पवन गुर्जर के निर्देश पर टीम के तकनीशियन द्वारका लाल ने समाधान कर दिया है।

जेईएन के निर्देश पर समस्या हल कर दी गई है।

अंधेरे की समस्या का समाधान होने से लोग भी खुश हैं।
एप से लोगों को मिल रहा समाधान
अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं।
भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए…
अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान अभी विभागीय प्रक्रिया में हैं…
रायपुरा: रोड लाइट खराब पड़ी, टैंट गिरा
रायपुरा के शुभ आंगन विला से जितेन्द्र ने रोड लाइट न होने की समस्या ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां कई दिनों से रोड लाइट खराब है। इसकी वजह से कल एक घटना में सड़क पर लगा टैंट भी गिर गया है। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। अगर रोड लाइट होती तो ऐसा नहीं होता। इसका समाधान करवाएं।

अंधेरे के कारण हुए हादसे में टैंट का एक हिस्सा टूटकर गिर गया।
शिवपुरा: केईडीएल की लापरवाही, हादसे का डर
कोटा। शिवपुरा से रीना शर्मा ने केईडीएल की लापरवाही उजागर करती हुई पोस्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि रावत भाटा रोड पर आरएसी कैम्पस, शिवपुरा परेड ग्राउंड के सी–ब्लॉक में केईडीएल ने घरों में खुले तारों से बिजली सप्लाई की हुई है। बिजली के बॉक्स खुले में पड़े हैं। लोहे से बने कूलर के स्टैंड से बिजली के तार बांधे हुए हैं।

घरों में जाने वाली सप्लाई भी खुले बॉक्स से जा रही है।
प्रताप नगर: मुख्य रास्ते पर लगा गंदगी का ढेर
कोटा। राधाकृष्ण मंदिर, प्रताप नगर–II से आशीष मीना ने गंदगी और कचरे के ढेर की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया कि क्षेत्र में बख्शी स्कूल जाने वाले मुख्य सीसी रोड पर कई दिनों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है। सीवरेज–नाली खोदकर गंदगी और मिट्टी सड़क किनारे डाल दी है जिससे यहां से गुजरने वालों को परेशानी हो रही है।

इस गंदगी और कचरे से आधी सड़क संकरी हो गई है।
लाडपुरा: खेतों में नीचे तक झूल रही ‘एचटी मौत’
कोटा। लाडपुरा के खेड़ली पांडे गांव से राकेश मीणा ने खेतों में नीचे तक झूलते बिजली की हाईटेंशन लाइन की समस्या पोस्ट की है। पोस्ट में उन्होंने बताया है कि हाईटेंशन लाइन के तार खम्भों के झुकने के कारण नीचे की तरफ झूल रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कई बार इसकी कम्प्लेंट भी कर चुके हैं लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा।

खेतों में लगे ये खम्भे काफी झुक गए हैं जिनपर एचटी लाइन बंधी हुई है।
पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’
‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

आप भी अपनी समस्या हमें एप के जरिए पोस्ट कर सकते हैं।
अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं।

अगर आप भी इनमें से किसी समस्या से परेशान हैं तो हमें पोस्ट कर बताएं।

आप अपनी भेजी हुई समस्या को रियल टाइम में मॉनिटर भी कर सकते हैं।

इतना ही नहीं आप समस्या का समाधान होने पर बता भी सकते हैं।
‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए…
4.*पार्षद तबस्सुम बनीं ‘पब्लिक की स्टार’:* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़

