Headlines

कनाडा में पंजाबी ने किया पत्नी का कत्ल:पुलिस ने आरोप को अरेस्ट किया, थर्ड डिग्री मर्डर के चार्ज; परिवार के साथ रह रहा था




कनाडा में रहने वाले पंजाबी समुदाय से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। ओंटारियो सूबे के लंदन शहर में एक पंजाबी व्यक्ति ने अपने ही घर में पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 15 सितंबर की शाम करीब 6:25 बजे समरसाइड कम्युनिटी स्थित चैलटन रोड के एक मकान में अनहोनी की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तो घर के अंदर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हालत में पड़ी मिली। इलाज के लिए ले जाने के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी मनदीप ने हत्या की वजह का खुलासा नहीं किया मामले की जांच के बाद पुलिस ने मृतका के 41 वर्षीय पति मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सेकंड डिग्री मर्डर की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पड़ोसियों के अनुसार, मनदीप सिंह के परिवार में उसकी पत्नी, दो बच्चे और उसकी सास साथ रहते थे। हत्या के पीछे की असल वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
घटना के वक्त परिवार घर पर मौजूद था
घटना के समय घर में परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद दोनों बच्चे और मृतका की मां डरकर और बदहवास हालत में घर से बाहर भागे। उन्हें देखकर ही पड़ोसियों को किसी अनहोनी का अहसास हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
लंदन में साल के अंदर ये चौथी घटना
कनाडा के लंदन शहर में इस साल हत्या की यह चौथी घटना है। हालांकि, इस पूरे इलाके में किसी महिला की हत्या का यह इस साल का पहला मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय पंजाबी भाईचारे और शहरवासियों में काफी दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *