Headlines

शहर विधायक और डीएम समेत 45 ने किया रक्तदान:मुरादाबाद में पीएम के बर्थडे पर निगम ने रोशन किया शहर; कहीं श्रमदान तो कही रक्तदान




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मना रही है। मुरादाबाद में इस मौके पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर विधायक रितेश गुप्ता और जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया समेत 45 लोगों ने रक्तदान किया।
इसके अलावा सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित ब्ल्ड डोनेशन कैंप में शहर विधायक के रक्तदान करने के बाद भाजपाइयों ने भी ब्लड डोनेशन किया। कैंप में पहुंचे डीएम ने भी ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेशन कैंप में एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, एमएलसी गोपाल अंजान समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
पंचायत भवन में देर शाम विश्वकर्मा जयंती और पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पात्रों को किट वितरण किया गया, इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन दीये जलाकर मनाया गया। इस कार्यक्रम में शहर विधायक रितेश गुप्ता, कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त,,एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, डीएम डॉ. राजेन्द्र पैंसिया, सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी समेत तमाम अधिकारी और भाजपा नेता मौजूद रहे।
इसके बाद डीएम ने लोधीपुर राजपूत गांव पहुंचकर श्रमदान किया। उन्होंने गांव में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
दूसरी ओर नगर निगम ने शहर में विशेष प्रबंध किए थे। सफाई से लेकर एक लाख दीयों तक का अभियान चला। नगर निगम ने पूरे शहर को भव्य ढंग से सजाया था। इस दौरान शहर के प्रमुख स्थानों पर कुल एक लाख दीये जलाए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *