![]()
मानसा जिले के गांव हीरके में जमीन विवाद को लेकर किसानों ने झुनीर पुलिस थाने के बाहर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने अर्धनगन होकर मार्च निकाला और मानसा-सिरसा रोड जाम कर दिया। किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। सरदूलगढ़ के कस्बा झुनीर में प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि गांव हीरके में पंचायती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। वह लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक नेताओं के कहने पर पुलिस ने पिछले दिनों 8 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये किसान इंसाफ की मांग को लेकर धरने और प्रदर्शन कर रहे थे। गांव हीरके में पंचायती जमीन से जुड़ा है मामला किसान नेता मलूक सिंह हीरके ने बताया कि गांव हीरके में पंचायती जमीन का मामला है। उनके अनुसार, पंचायत करीब 2 एकड़ अतिरिक्त जमीन पर खेती कर रही है। किसानों ने इस जमीन की पैमाइश करवाने के लिए जिला प्रशासन, बीडीपीओ, एसएसपी कार्यालय और झुनीर थाने में शिकायत की थी। किसानों का आरोप है कि राजनीतिक दखल के कारण उन्हें जमीन पर उनका हक नहीं मिल रहा है। मलूक सिंह ने कहा कि जब तक किसानों को इंसाफ नहीं मिलता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। नेता के कहने पर मामला दर्ज नहीं किया: एसएचओ वहीं, झुनीर थाने के एसएचओ भूपिंदरजीत सिंह ने बताया कि गांव हीरके में जमीन विवाद को लेकर पुलिस ने कानून के हिसाब से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसएचओ ने साफ किया कि किसी भी राजनीतिक नेता के कहने पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने कानून के अनुसार ही कार्रवाई की है। विधायक ने आरोपों से किया इनकार उधर, सरदूलगढ़ के विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है और न ही उन्होंने किसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। किसानों के प्रदर्शन की PHOTOS
Source link
मानसा में किसानों ने अर्धनग्न होकर लगाया जाम:जमीन विवाद में 8 किसानों पर किया केस दर्ज; कहा-राजनीतिक दबाव में हुई कार्रवाई
