अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत एक प्रदर्शनी लगाई गई। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की ओर से लगाई गई इस प्रदर्शनी का शुक्रवार दोपहर 2 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया भी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने प्रदर्शनी का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल की जानकारी ली। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं और जिले में हुए विकास कार्यों को भी देखा।

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत एक प्रदर्शनी लगाई गई।
उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनसेवा के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
इस मौके पर विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से आम लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की जानकारी एक ही जगह मिल जाती है।
जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने भी प्रदर्शनी का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत इस प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रधानमंत्री के जनसेवा के 25 साल के सफर और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है।

जिलाधिकारी ने कहा- इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री के जनसेवा के कार्यों और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को योजनाओं की पात्रता और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अम्बष्ट और जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय भी मौजूद रहे। इनके अलावा अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी और आम लोग भी प्रदर्शनी में उपस्थित रहे।

मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने प्रदर्शनी का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल की जानकारी ली।
दूसरे दिन भी पहुंचे छात्र-छात्राएं
प्रदर्शनी के दूसरे दिन जनक कुमारी इंटर कॉलेज के अध्यापक विपनेश श्रीवास्तव अपने विद्यार्थियों के साथ पहुंचे। मुक्तेश्वर प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों समेत कई अन्य लोगों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

