Headlines

डबवाली के गर्ल्स स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम:पुलिस अफसरों ने सामाजिक, निजी नुकसान की जानकारी दी, बोले-खेलों से जुड़े स्टूडेंट्स




सिरसा जिले के डबवाली खंड के चौटाला गांव में नशा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चौटाला में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, हरियाणा ने किया। इसमें छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। इस अभियान का मकसद सिर्फ नशे के बुरे असर बताना नहीं था। इसका लक्ष्य बच्चों और युवाओं को शिक्षा, खेल, अनुशासन, स्काउटिंग, सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना भी था। डबवाली की एसपी जसलीन कौर के कहने पर दुर्गा शक्ति टीम से मनप्रीत सिंह और चौटाला पुलिस चौकी से जगतपाल ने छात्राओं से बात की। उन्होंने छात्राओं को नशे से होने वाले सामाजिक और निजी नुकसान के बारे में बताया। स्टूडेंट्स को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल पायल ने पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों,शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बच्चों को खेलों की ओर आगे बढ़ने तथा स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़कर अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और नए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। आज आवश्यकता है कि गांव और विद्यालय मिलकर ऐसी युवा शक्ति तैयार करें जो नशे से नहीं, बल्कि खेल के मैदान, किताब, कौशल, सेवा और राष्ट्रभक्ति से अपनी पहचान बनाए। नशामुक्त समाज केवल पुलिस या किसी एक संगठन की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें विद्यालय, अभिभावक, पुलिस, सामाजिक संगठन, शिक्षक, खिलाड़ी और स्वयं युवा—सभी की भूमिका है। यदि एक बच्चा नशे से बचता है तो एक परिवार सुरक्षित होता है,और यदि एक पूरी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहती है तो राष्ट्र का भविष्य मजबूत होता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *