![]()
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों के टीचरों और अधिकारियों के लिए बेंगलुरु स्थित ‘द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर’ में 5-दिवसीय रेसिडेंशियल ‘मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस’ एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम 15 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा। इस विशेष एक्सपोजर विजिट में राज्य के 12 जिलों से चयनित कुल 144 प्रतिभागी भाग लेंगे, जिनमें 138 टीचर (प्रति पीएम श्री स्कूल एक टीचर) शामिल हैं। विशेष विजिट को लेकर शिक्षा विभाग ने बताया है कि वे यहां पर अध्यापकों को तनाव प्रबंधन, भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद टीचर स्कूलों में बच्चों के लिए एक अधिक सकारात्मक, स्वास्थ्यप्रद और सहयोगी वातावरण तैयार कर सकेंगे। 5 दिनों के इस कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ सेशंस, इंटरैक्टिव कैपेसिटी बिल्डिंग, आश्रम टूर और सिटी टूर शामिल रहेंगे। 12-13 को रवाना हुए, 20 -21 को वापसी शिक्षा विभाग ने इन टीचरों को 12-13 दिसंबर को नई दिल्ली के हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना किया। पहले बैच में गुरुग्राम, करनाल, नुह, झज्जर, हिसार और हांसी से रवाना हुए। वहीं अगले दिन भिवानी, चरखी दादरी, अंबाला, जींद, कैथल और सिरसा के टीचर रवाना हुए। इसी प्रकार से वे बैंग्लोर से 20 व 21 सितंबर को वापसी करेंगे। अब जानिए, यात्रा को लेकर खास बातें…
Source link
हरियाणा के 144 टीचर-अधिकारी बेंगलुरु में सुधार रहे मेंटल हेल्थ:शिक्षा विभाग ने उठाया खर्च; रविशंकर के सेंटर में सीख रहे आर्ट ऑफ लिविंग
