![]()
तरनतारन जिले के पट्टी से आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस रवाना की गई। वार्ड नंबर 8 पट्टी से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। काउंसलर सुखनिंदर सिंह सेखों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर काउंसलर सुखनिंदर सिंह सेखों ने बताया कि यह बस श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के दर्शन के लिए भेजी गई है। पंजाब सरकार ने यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। श्रद्धालु 3 दिन तक धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के बाद वापस पट्टी अपने घर लौटेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने श्रद्धालुओं के आने-जाने और रास्ते में लंगर का इंतजाम किया है। ये रहे मौजूद इस मौके पर सीनियर नेता इंदर पाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह राडिया, डोगर सिंह, गुरलाल सिंह सेखों, वीर प्रताप, अवतार सिंह खारे वाले, करमबीर सिंह, मनजीत सिंह, करनैल सिंह और संदीप कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
Source link
तरनतारन से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की बस रवाना:काउंसलर सेखों ने दिखाई झंडी; श्री आनंदपुर साहिब-नैना देवी के दर्शन करेगी संगत
