Headlines

रोहतक में अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर हमला:बोलीं- मुंबई हमले के बाद सेना के हाथ रोक रखे, कार्रवाई का नहीं दिया मौका




रोहतक में राज्य स्तरीय युद्ध समारक पर श्रद्धांजलि देने व पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने पहुंची भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मुंबई हमला हुआ, तब कांग्रेस की सरकार थी। हमले के बाद कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद को कोई मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने सेनाओं के हाथ रोक रखे थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री ने सेनाओं को खुली छूट दे रखी है। भारतीय सेनाएं पहले भी शूरवीर थी, आज भी हैं और कल भी रहेंगी। लेकिन कांग्रेस ने सेनाओं को जवाब देने की छूट नहीं दी। सेनाओं को शौर्य दिखाने का नहीं दिया मौका भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद के विरोध में कोई एक्शन नहीं लिया। इतनी घिनौनी हरकत होने के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं की। कार्रवाई करने वाली पहले भी सेनाएं थीं और अब भी सेनाएं हैं, लेकिन कांग्रेस ने सेनाओं को शौर्य दिखाने का मौका नहीं दिया। राहुल गांधी के पास नहीं बचा मुद्दा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए कुछ भी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सफल ब्रिक्स सम्मेलन हुआ। मजबूत देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद का विरोध किया। पीएम की विदेश नीति के चलते आज विश्व के सभी देशों से दोस्ती है। डिपो पर 2 दीये दिए, लोगों ने खुशी से जलाए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सब लोगों ने कल अपनी इच्छा से घर में दीया जलाया था। खुशी से दीयों में तेल डाला। सरकार ने तो राशन डिपो पर केवल दो दीये उपलब्ध करवाए थे। विपक्ष कुछ भी आरोप लगाता है, क्योंकि उनके पास कहने को कुछ नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *