Headlines

Ajit Agarkar to Step Down as BCCI Chief Selector


13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अजीत अगरकर जुलाई 2023 में सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने थे। (फाइल) - Dainik Bhaskar

अजीत अगरकर जुलाई 2023 में सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने थे। (फाइल)

अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर के पद से हटना चाहते हैं। यह दावा न्यूज एजेंसी PTI ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है।

48 साल के अगरकर ने BCCI को शुक्रवार को एक लेटर लिखकर बताया कि वे इस पद पर आगे जारी नहीं रहना चाहते।

अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर में खत्म होना है। उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपना कार्यकाल बढ़ाने की इच्छा जताई थी। वे जुलाई 2023 में सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने थे।

लॉर्ड्स में रोहित शर्मा कंट्रोवर्सी के बाद सवाल उठे थे

लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा प्रकरण के बाद से अगरकर के पद पर सवाल उठे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक सिलेक्टर ने रोहित शर्मा को बताया था कि वे टीम की योजनाओं में नहीं हैं।

रोहित ने शतक लगाकर खुद को साबित किया। वे लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बने थे। इसके बाद BCCI को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था।

अगरकर हटे, तो पार्थिव पटेल संभावित उम्मीदवार

अगर अगरकर का कार्यकाल खत्म होता है, तो BCCI तुरंत नया चयनकर्ता प्रमुख नियुक्त नहीं कर सकेगा। बोर्ड को पहले पद के लिए विज्ञापन जारी करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी।

इस प्रक्रिया के कारण नए अध्यक्ष की नियुक्ति में समय लग सकता है। अगरकर की जगह पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं।

मीटिंग में बोर्ड अधिकारियों को फैसला लेने का अधिकार दिया

BCCI की एनुअल जरनल मीटिंग में बोर्ड के पदाधिकारियों को सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष के भविष्य पर फैसला लेने का अधिकार दिया गया। माना जा रहा था कि इस बैठक में अगरकर के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया, प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया। तीनों BCCI की AGM में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया, प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया। तीनों BCCI की AGM में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

—————————————————-

अगरकर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

BCCI मीटिंग में अगरकर के भविष्य पर फैसला नहीं; धूमल फिर IPL गवर्निंग काउंसिल में

BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने पर फैसला नहीं हुआ है। जबकि, अरुण सिंह धूमल एक बार फिर IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन चुने गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *