![]()
हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद हमलावरों ने हाइड्रा ऑफिस को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे दोस्त ने भागकर जान बचाई। बचने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गया। फायरिंग उस वक्त हुई, जब तीनों दोस्त ऑफिस की पहली मंजिल पर बने कमरे में शराब पार्टी कर रहे थे। नीचले हिस्से में वर्कर अपने काम में जुटे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उठाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मंधार गांव के रिछपाल (50) को मृत घोषित कर दिया। गोलीबारी में घायल कमलजीत और गिरकर चोटिल हुए गुरनील मुसिंबल गांव के रहने वाले हैं। उधर, पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पूरे इलाके को घेर लिया। पता चला कि गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर भी गोलियां चलाईं गई हैं। टीम दौड़कर गांव पहुंची और मामले की जानकारी ली। फिलहाल, पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर देख रही हैं। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा घटनाक्रम… CIA और पुलिस की टीमें जांच में जुटीं SP कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले की जांच के लिए CIA और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिए हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। रंजिश और गैंगस्टर के टारगेट एंगल पर जांच प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं किसी गैंगस्टर को निशाना बनाकर तो फायरिंग नहीं की गई थी। हालांकि अभी तक इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Source link
शराब पार्टी करते 3 दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत:यमुनानगर में बाइक सवार 2 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; सरपंच की कार पर भी फायर
