![]()
रोहतक की सुपवा यूनिवर्सिटी में हरियाणी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) के दो दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ हाइफा का आयोजन आज किया जाएगा। फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में कई फिल्मी हस्तियां जुटेंगी। जबकि कार्यकम का समापन कल शाम अवॉर्ड वितरण के साथ किया जाएा। फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हरियाणवी फिल्म मुआवजा से होगी, जबकि अवॉर्ड समारोह से पहले आखिरी स्क्रीनिंग लाइसेंस फिल्म की रहेगी। दो दिन तक चलने वाले फेस्टिवल में 24 फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान फेस्टिवल चेयरमैन एवं अभिनेता यशपाल शर्मा, मशहूर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की मां अभिनेत्री सुमित्रा हुड्डा पेडनेकर भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। फिल्म फेस्टिवल में जुटेंगे ये कलाकार
फिल्म फेस्टिवल के दौरान कलाकार राजीव भाटिया, राजू मान, अनूप लाठर, सुशील दहिया, रेखा वर्मा सरीन, लीला सैनी, मीना मलिक, काका (पंजाबी सिंगर), प्रिंस कंवलजीत सिंह (पंजाबी अभिनेता), मासूम शर्मा सहित बॉलीवुड, पंजाबी एवं हरियाणवी सिनेमा के चर्चित चेहरे व फिल्म जगत की हस्तियां अलग-अलग सेशन में शिरकत करेंगी। सुपवा के स्टूडेंट से कलाकार करेंगे संवाद
फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्मकारों व कलाकारों के साथ नई प्रतिभाओं को संवाद, मार्गदर्शन व सीखने का अवसर उपलब्ध होगा। सुपवा के स्टूडेंट इसका पूरा लाभ उठाएंगे। फिल्म फेस्टिवल हरियाणा में फिल्म संस्कृति को नई दिशा देने की पहल है। आईएफएफएच आने वाले वर्षों में देश-विदेश के फिल्मकारों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। विदेशी फिल्म देखने का मिलेगा मौका
अवार्ड समारोह में प्रदेश सरकार के सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कमिश्नर एवं सचिव केएम पांडुरंग मुख्यातिथि रहेंगे। फिल्म फेस्टिवल में पहली बार शहरवासियों को विदेशी फिल्मों की स्क्रीनिंग देखने का अवसर मिलेगा। विशेष ज्यूरी द्वारा चयनित चुनिंदा फीचर फिल्में, रीजनल फिल्में, शॉर्ट फिल्में, डॉक्यूमेंट्री और म्यूजिक वीडियो फेस्टिवल के दौरान प्रदर्शित किए जाएंगे।
Source link
रोहतक में 2 दिवसीय हाइफा फिल्म फेस्टिवल आज:हरियाणवी फिल्म मुआवजा से होगी शुरूआत, बॉलीवुड अभिनेत्री करेगी शिरकत
