Headlines

गुरुग्राम में कांग्रेस जिलाध्यक्षों को पुलिस का नोटिस:बोले-भाजपा कार्यालय गुरुकमल के बाहर सुंदरकांड पाठ रोकने की साजिश, राम-नाम लेना क्राइम नहीं




गुरुग्राम में कांग्रेस और भाजपा के बीच ‘सुंदरकांड पाठ’ को लेकर छिड़ा सियासी विवाद अब थाने तक पहुंच गया है। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस सोमवार देर रात भेजा गया, जिससे शहर की राजनीतिक सरगर्मी अचानक तेज हो गई है। दरअसल, कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को भाजपा के जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ के बाहर सुंदरकांड का पाठ करने का ऐलान किया था, जिसके बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के तहत यह कदम उठाया। पुलिस की इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन राव ने नोटिस मिलने के बाद एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी और कहा कि उनका कार्यक्रम फाइनल है और अब वे पीछे नहीं हटेंगे। धार्मिक पाठ करना कोई क्राइम नहीं कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष वर्धन राव और शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डावर का साफ कहना है कि यह नोटिस उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने और पूजा करने से रोकने की एक सोची-समझी साजिश है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि राम नाम लेना या धार्मिक पाठ करना कोई अपराध (क्राइम) नहीं है। देर रात नोटिस भेजकर उन्हें डराने और रोकने का प्रयास वे किसी तरह की हिंसा या हंगामा करने नहीं जा रहे थे, बल्कि केवल सुंदरकांड का पाठ करना चाहते थे। ऐसे में देर रात नोटिस भेजकर उन्हें डराने और रोकने का प्रयास किया जा रहा है, जो लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने जैसा है। पुलिस प्रशासन अलर्ट वहीं, दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय के बाहर इस तरह के आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। पुलिस का मानना है कि किसी भी राजनीतिक दल के दफ्तर के ठीक बाहर दूसरे दल के इस तरह के धार्मिक या राजनीतिक आयोजन से टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। सुरक्षा के मद्देनजर ‘गुरुकमल’ कार्यालय के आसपास पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। फिलहाल, इस नोटिस के बाद दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है, और मंगलवार को होने वाले इस घटनाक्रम पर पूरे शहर की नजरें टिकी हुई हैं। ये है मामला वर्धन राव ने बताया कि भगवान श्रीराम की आस्था के केंद्र अयोध्या के ‘श्रीराम मंदिर’ में हुए चंदा चोरी के आरोपियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने और उनका संरक्षण करने वाले भाजपा नेताओं की सद्बुद्धि के लिए इस यज्ञ स्वरूप सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहरी और ग्रामीण दोनों जिलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग उनका कहना है कि इस कार्यक्रम से भाजपा नेता डर गए हैं और उन पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हमने पुलिस और प्रशासन के पास 10 जुलाई को परमिशन संबंधी लेटर सौंपा था, लेकिन अभी तक अगर परमिशन नहीं दी गई तो यह सीधे तौर पर हमें रोकने की साजिश है। अगर परमिशन नहीं मिलती है तो हम या तो गिरफ्तारी देंगे या फिर उचित जगह पर हमें सुंदरकांड का पाठ करने दिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *