Headlines

Nestle Baby Food FSSAI Action & TRAI Spam Call New Rules


  • Hindi News
  • Business
  • Nestle Baby Food FSSAI Action & TRAI Spam Call New Rules | Latest Update

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर स्पैम-कॉल से जुड़ी रही। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फर्जी और अनचाही कमर्शियल कॉल रोकने के लिए आज नए नियमों लागू किए हैं।

वहीं, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ बच्चों के खाने-पीने के प्रोडक्ट्स और उनके विज्ञापनों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की है।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार आज शनिवार की छुट्टी के चलते बंद रहेगा।
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. स्पैम-कॉल करने वाले नंबर एक साल के लिए ब्लैकलिस्ट होंगे: ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा, TRAI ने लागू किए नए नियम

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फर्जी और अनचाही कमर्शियल कॉल रोकने के लिए आज नए नियमों लागू किए हैं। इनके तहत रोबोकॉल्स, ऑटोमेटेड कॉल्स और AI-आधारित स्पैम पहचान को रेगुलेटरी दायरे में लाया गया है।

अगर किसी स्पैमर के 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिन में पहचाने जाते हैं, तो उनका टेलीकॉम कनेक्शन काटा जा सकता है और 1 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा ऑटोमेटेड कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट का चार्ज भी लगेगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चीनी त्योहारों से पहले सस्ती होगी: सरकार ने कारोबारियों से कहा- लोगों को सस्ती चीनी दें, स्टॉक लिमिट 15 से बढ़ाकर 30 दिन की

केंद्र सरकार ने जमाखोरी रोकने और त्योहारों से पहले कीमतें काबू करने के लिए बल्क कंज्यूमर्स के लिए स्टॉक लिमिट बढ़ाकर 30 दिन कर दी है।

सरकार के इस कदम से मिठाइयों, बेकरी और फूड प्रोसेसिंग कंपनियों को त्योहारों के दौरान चीनी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

बल्क कंज्यूमर वे कंपनियां या औद्योगिक इकाइयां हैं, जो कच्चे माल के रूप में हर महीने 10 टन से ज्यादा चीनी का इस्तेमाल करती हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. नेस्ले के बेबी फूड में विटामिन की मात्रा कम: लैब टेस्ट में सैंपल फेल, भ्रामक विज्ञापन के लिए भी FSSAI ने नोटिस दिया

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नेस्ले इंडिया के खिलाफ बच्चों के खाने-पीने के प्रोडक्ट्स और उनके विज्ञापनों में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की है।

FSSAI ने इंस्टाग्राम पर नोटिस जारी कर बताया कि कंपनी के बेबी फूड्स में पोषक तत्वों (न्यूट्रिएंट्स) की कमी और भ्रामक दावों को लेकर 3 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. चांदी ₹7266 महंगी, एक किलो के दाम 2.37 लाख पहुंचे: सोने के दाम आज ₹1878 बढ़े, 10 ग्राम 1.54 लाख का हुआ

सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 सितंबर को तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 7,266 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गई है।

10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,878 रुपए बढ़कर 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गए हैं। एक दिन पहले सोने के दाम 1.52 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा: मानद चेयरमैन बनाए गए; उनके बेटे हॉवर्ड बफे संभालेंगे बोर्ड की कमान

अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफेट ने बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। वे 1970 से इस पद पर थे। कंपनी ने शुक्रवार, 18 सितंबर को बताया कि 96 साल के बफेट अब मानद चेयरमैन यानी चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे। वह कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी बने रहेंगे।

कंपनी के लंबे समय से तय उत्तराधिकार योजना यानी सक्सेशन प्लान के तहत बोर्ड ने वॉरेन बफेट के बेटे हॉवर्ड बफेट को नया चेयरमैन चुना है। वहीं ग्रेग एबेल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और सुजैन डेकर लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के पद पर बने रहेंगे।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *