Headlines

गोविंददेवजी-मंदिर में 111 किलो पंचामृत से हुआ राधारानी का अभिषेक:सुबह 4 बजे मंगला झांकी दर्शन, शाम को सजेगी बरसाना महल फूल बंगला झांकी




जयपुर आराध्य श्री गोविंददेवजी मंदिर में शनिवार को राधाष्टमी का मुख्य उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह 4 बजे मंगला झांकी के साथ विशेष दर्शन शुरू हुए। सुबह 4:45 बजे श्री राधारानी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। मंदिर में 111 किलो दूध, 51 किलो दही, 31 किलो बूरा, 6 किलो घी और 6 किलो शहद से अभिषेक किया गया। वेदपाठ के साथ हुआ अभिषेक राधारानी जी के अभिषेक के दौरान 5 वेदपाठी ब्राह्मणों ने वेदपाठ किया। अभिषेक से पहले महंत अंजन कुमार गोस्वामी की ओर से तिथि पूजन किया गया। इसके बाद महाआरती के दर्शन हुए। राधाष्टमी पर राधारानी को पंजीरी, लड्डू और मावा की बर्फी का भोग लगाया गया। गोविंददेवजी का विशेष श्रृंगार राधाष्टमी पर ठाकुर श्री गोविंददेवजी का भी विशेष श्रृंगार किया गया। उन्हें नई पीली-गुलाबी लप्पा जामा पोशाक पहनाई गई। इसके साथ विशेष अलंकार, श्रृंगार और सिरपेच धारण कराया गया। सुबह 7:45 बजे धूप झांकी और इसके बाद श्रृंगार झांकी के दर्शन हुए। शाम 7 बजे से विशेष दर्शन राधाष्टमी के मौके पर शाम को ठाकुर श्रीजी की विशेष बरसाना महल फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। विशेष उत्सव दर्शन शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक होंगे। इसके बाद शयन झांकी के दर्शन होंगे। 14 सितंबर से चल रहा उत्सव गोविंददेवजी मंदिर में राधाष्टमी उत्सव की 5 दिवसीय श्रृंखला 14 सितंबर से चल रही है। मंदिर परिसर को बंधनवार, बधाई संदेश और विशेष रोशनी से सजाया गया है। उत्सव के दौरान भजन मंडलियों और कलाकारों की ओर से ठाकुर श्रीजी को राग और नृत्य सेवा भी अर्पित की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *