Headlines

नरसिंहपुर में मामा के घर से लौटते समय युवक लापता:पॉवर हाउस के पास मिली बाइक और चप्पल, परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार




नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना इलाके में एक युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया है। वह 14 सितंबर की रात अपने मामा के घर से गांव लौट रहा था। पांच दिन बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। शनिवार को परिजनों और गांववालों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना से मिलकर उसे जल्द ढूंढने की मांग की। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि तरबर गुर्जर (लाखन गुर्जर का बेटा, निवासी खकरिया) 14 सितंबर को अपनी मां उत्तर बाई के साथ मामा यशवंत गुर्जर के घर गुर्जरखेड़ा गया था। तरबर अपनी मां को मामा के घर छोड़कर रात करीब 8:30 बजे बाइक से खकरिया के लिए निकला था। इसके बाद जब परिजनों ने उसे फोन किया, तो कॉल नहीं लगी। 15 सितंबर को उसका मोबाइल नंबर बंद मिला। बाद में परिजनों को पता चला कि तरबर रात में ही मामा के घर से निकल गया था, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने पलोहा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की जांच के दौरान ग्राम भटेरा में पॉवर हाउस के पास तरबर की बाइक (क्रमांक MP49 ZF 8365) और उसकी चप्पल मिली है। परिजनों का आरोप है कि इतने दिन बाद भी युवक का पता लगाने के लिए सही कार्रवाई नहीं की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे पलोहा थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने बताया कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी है और जल्द ही युवक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *