Headlines

फरीदाबाद में पूजा की ज्योति से कमरे में लगी आग:NIT-1 के A ब्लॉक की घटना, कपड़ों समेत कई लाख रुपये का सामान जलकर राख




फरीदाबाद एनआईटी-1 के ए ब्लॉक में पूजा के लिए जलाई गई ज्योति से एक घर में आग लग गई। आग से कमरे में रखा एसी, कूलर, अलमारी, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। परिवार के मुताबिक आग से कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ऊपर के कमरे में लगी आग एनआईटी-1 ए ब्लॉक निवासी नितिन अरोड़ा ने बताया कि घर में पूजा के लिए ज्योति जलाई हुई थी। मंदिर के पास ही कपड़ों पर प्रेस करने के लिए प्रेस भी रखी हुई थी। उनका कहना है कि संभवत: ज्योति से पास रखे कपड़े में आग लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि आग घर के ऊपर बने कमरे में लगी थी। जिस समय आग लगी, उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। आग की लपटें और धुआं दिखाई देने के बाद परिवार को घटना का पता चला। एसी, कूलर और कपड़े जले नितिन अरोड़ा के अनुसार आग से कमरे में रखा एसी, कूलर, अलमारी, कपड़े और अन्य सामान जल गया। परिवार का कहना है कि आग से कई लाख रुपये का सामान नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के सही कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग को घर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया। पुलिस को शिकायत का इंतजार कोतवाली थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि आग लगने के संबंध में अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *