![]()
सोनीपत में बिजली मीटर कनेक्शन, बिजली का खंभा लगवाने और अन्य विद्युत कार्यों के नाम पर 7 लाख रुपए रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सोनीपत की टीम ने कार्रवाई करते हुए यूएचबीवीएन बहालगढ़ में HKRN के तहत कार्यरत ALM प्रेम को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में बिजली निगम के एक क्लर्क और एक अन्य कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम (32) के रूप में हुई है। वह HKRN के तहत ALM के पद पर बहालगढ़ गांव में कार्यरत था और वहीं रहता है। शिकायतकर्ता ने ACB को बताया कि उसके ट्रे फार्म के लिए बिजली मीटर कनेक्शन, बिजली का खंभा लगवाने और अन्य विद्युत कार्य करवाने थे। आरोप है कि इन कामों के बदले आरोपी पक्ष ने उससे कुल 7 लाख रुपए रिश्वत की मांग की। पहले 5 लाख लेने का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी पक्ष उससे पहले ही 5 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर ले चुका था। इसके बाद बिजली से जुड़े बाकी काम करवाने के लिए दोबारा 2 लाख रुपए की मांग की गई। शिकायत मिलने के बाद ACB सोनीपत ने मामले की जांच की और ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। 2 लाख लेते मौके पर पकड़ा ACB टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी प्रेम को 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत थाना ACB, रोहतक में केस दर्ज किया है। क्लर्क समेत 2 की भूमिका जांच में मामले में यूएचबीवीएन बहालगढ़ के एक क्लर्क और एक अन्य अज्ञात कर्मचारी की भूमिका भी सामने आई है। दोनों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। ACB इन कर्मचारियों की कथित संलिप्तता और पूरे मामले में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। आगे की जांच जारी ACB यूनिट सोनीपत की टीम ने यह कार्रवाई की है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका तय की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार ALM से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Source link
₹2 लाख रिश्वत लेते बिजली निगम का ALM गिरफ्तार:सोनीपत में मीटर और पोल लगाने के बदले मांगे थे ₹7 लाख; ₹5 लाख पहले लिए
