![]()
थाना न्यू आगरा के खंदारी चौराहे के निकट सर्विस रोड पर एक ऑटो चालक ने 12 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने डरकर शोर मचा दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि चालक नशे में था। शोर सुनकर दौड़े लोग
घटना शाम की है। किशोरी सर्विस रोड से गुजर रही थी, तभी ऑटो चालक ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने ऑटो चालक को घेर लिया। जिसे भी घटना का पता चला, उसने आते ही चालक पर हाथ साफ कर दिए। कुछ देर तक सड़क पर ही उसकी पिटाई होती रही। पुलिस ने भीड़ से बचाया
मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। जाम जैसे हालात बन गए। इसी दौरान रास्ते में गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह चालक को लोगों की भीड़ से बाहर निकाला ।पुलिस किशोरी और उसके परिजन को थाने ले गई। परिजन ने लिखित शिकायत देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। हिदायत देकर छोड़ा
पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की तो उसने कहा कि ऑटो चलाते समय गलती से हाथ छू गया था। वह नशे की हालत में लग रहा था।शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन की ओर से तहरीर मिलती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Source link
आगरा में ऑटो चालक ने किशोरी से की छेड़छाड़:शोर मचाने पर भीड़ ने चालक को पकड़कर पीटा, पुलिस ने बचाया, परिजन ने शिकायत से किया इनकार
