Headlines

20 जुलाई तक होगा नोएडा मेट्रो का प्रजेंटेशन:PIB के सामने रखेंगे उपयोगिता, 1.5 लाख लोगों को होगा फायदा




नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) की सेक्टर-51 से ग्रेटरनोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक मेट्रो का प्रजेंटेशन पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) के सामने होगा। ये प्रजेंटेशन 15 से 20 जुलाई के बीच दिल्ली में होगा। इसमें मेट्रो की उपयोगिता को बताया जाएगा। एनएमआरसी के एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि मेट्रो परियोजनाएं मिनिस्ट्री आफ अर्बन अफेयर्स (महुआ) के अधीन है। एनएमआरसी भारत सरकार की उपक्रम है। ऐसे में प्रजेंटेशन के बाद जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कराया जाएगा।

इस परियोजना होगा प्रजेंटेशन
सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक) तक मेट्रो परियोजना की अभी लागत 900 करोड़ रुपये है। ग्रेनो वेस्ट मेट्रो में एनएमआरसी ने किसान चौक तक 5 स्टेशन का कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है। ये रूट आरआरटीएस से अलग होगा और नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगा। 7.5 किलोमीटर के इस रूट पर 5 मेट्रो स्टेशन सेक्टर-61, 70,122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) शामिल हैं। ये लाइन आरआरटीएस को जोड़ेगा
ये लाइन ही गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस को जोड़ेगा। जिससे नोएडा के निवासी मेट्रो और आरआरटीएस के जरिए जेवर एयरपोर्ट तक जा सकेंगे। हालांकि इसके निर्माण में करीब दो साल का समय लग जाएगी। लेकिन इस लाइन से एक लूप तैयार होगा। जिससे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटरनोएडा और दिल्ली आना जाना आसान होगा। 1.25 लाख लोगों को फायदा
इस रूट के बनने से करीब 1.25 और इससे ज्यादा लोगों को फायदा होगा। साथ ही ग्रेनो वेस्ट , गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जाम से निजात मिल जाएगा। ये एक्सटेंशन लाइन होगी। इसका बजट भी कम होगा। इक्विटी के अनुसार केंद्र सरकार , राज्य सरकार , नोएडा और ग्रेटरनोएडा प्राधिकरण सभी मिलकर पैसा खर्च करेंगे। जिससे निर्माण हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *