बिना सप्लाई बंद किए ही पोल पर चढ़ाया, करंट से लाइन मैन की मौत




ग्यासपुरा इलाके में पावरकॉम अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते 13 वर्षों से कार्यरत संविदा बिजली कर्मचारी सुखजीत सिंह की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी साथियों दीपक और रवि ने आरोप लगाया कि इलाके में बिजली आपूर्ति ठप होने का हवाला देकर जेई बलदेव और एसडीओ मनोज कुमार ने सुखजीत को बिना शटडाउन/परमिट और सेफ्टी लिफ्ट के ही लकड़ी की सीढ़ी से पोल पर चढ़ा दिया। जैसे ही सुखजीत ने चलती लाइन की ओर हाथ बढ़ाया, करंट के जोरदार झटके से उसके हाथों से धुआं निकलने लगा और वह नीचे गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। एक्सईएन गुरमुख सिंह ने परिवार को 35 लाख रुपये का चेक सौंपा है, लेकिन संघर्ष कमेटी व परिजन इंश्योरेंस, लेबर फंड और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़े हैं। परिजनों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *