![]()
कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित जनशिक्षण संस्थान कोटा की ओर से शनिवार को गैंता रोड स्थित रामदेव मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। पौधरोपण कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के निदेशक मुकेश राठौर ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने वृक्षों से होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, कौशल प्रशिक्षण केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों हेमराज प्रतिहार एवं दीपक आचार्य, अनुदेशक गिरीश महावर, मांगीलाल महावर, मुकेश सुमन, प्रियंका माहेश्वरी, प्रमिला शर्मा एवं सुनीता शर्मा ने सहभागिता की। इटावा के फील्ड सुपरवाइजर राधेश्याम प्रजापति ने स्वागत किया। कार्यक्रम में करीब 150 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को स्वच्छता बनाए रखने, आसपास के क्षेत्र को साफ रखने, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करने का संदेश दिया गया।
Source link
जन शिक्षण संस्थान की ओर से रामदेव मंदिर परिसर में स्वच्छता के साथ पौधे रोपने का संदेश
